Jaunpur News : बासकोट व सरपत के झुण्ड में अराजक तत्वों ने लगायी आग

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पसेवां गांव में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब देवकली-मई मार्ग के गोमती नदी के पुल के समीप अराजक तत्वों द्वारा बासकोट और सरपत के झुंड में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया और आस—पास का क्षेत्र धुएं एवं लपटों से घिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि पास में पंचू प्रजापति का रखा मड़हा भी उसकी चपेट में आ गया। आग की तेज लपटों के कारण मड़हे का आधा हिस्सा जलकर ख़ाक हो गया। अचानक आग लगने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर आस—पास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम तेजी से फैल रही आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आस—पास के खेतों और झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534