Jaunpur News : युवक का शव मिलने पर मचा हड़कम्प

तरुण चौबे ‍@ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनवीरपुर बाबूगंज में बुधवार की रात दीपक मिश्र पुत्र विजय प्रकाश मिश्र की बाबूगंज में मृत हालत में शव पाया गया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लास अपने कब्जे में लेकर थाने लाई। परिजनों ने बताया कि किसी विषैले जन्तु के काटने से इनकी मृत्यु हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि परिजनों की सहमति पर पंचायत नामा कराकर विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा यदि तहरीर दी जाएगी तो आगे कार्यवाही की जायेगी।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534