Jaunpur News : शादी से इनकार करने पर युवती से मारपीट

आरोपी ने मोबाइल का डाटा किया डिलीट

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कादीपुर रामदयालगंज निवासी एक युवती ने मंगलवार को दोपहर में विवाह से इनकार करने पर युवक द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि महिमा सिंह पुत्री स्व. शिव चन्द्र सिंह की शादी की बातचीत गौरव सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी भौंरा केराकत से चल रही थी। आरोप है कि जब युवती ने शादी करने से मना कर दिया तो 11 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे आरोपी गौरव सिंह ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद उसने राजकुमार मल्टी हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया था। इलाज के दौरान ही गौरव सिंह ने युवती का मोबाइल फोन लेकर उसका सारा डाटा भी डिलीट कर दिया। हालांकि 20 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था कि भविष्य में ऐसी कोई बात नहीं होगी लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
शिकायत के मुताबिक समझौता होने के बाद 22 और 23 अप्रैल को आरोपी गौरव सिंह ने फोन कर पीड़िता और उसके रिश्तेदारों को दोबारा धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में आरोपी युवक गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाने के उपनिरीक्षक राम भरोसे राम द्वारा शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534