Jaunpur News : ​विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती ने बनायी रंगोली

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था संस्कार भारती द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (इंटरनेशनल अर्थ डे) पर पुरुष अस्पताल के प्रांगण में सुंदर रंगोली को बनाया गया। यह रंगोली विविधता में एकता का भाव प्रकट करती है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा को दर्शाती है। भारतीय संस्कृति की यह नित्य नवीन रंगोली हमें स्वबोध और आत्म जागरूकता की ओर अग्रसर होने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करती है। रंगोली के मध्य में अंकों के क्रम को जोड़ते हुए ज्ञान कमल का निर्माण किया गया है। यह ज्ञान कमल हमारी अन्तरिक्ष क्षमता तथा ज्ञान को गहरायी से समझने और पहचाने का प्रतीक है। अर्थ डे पर अपनी पृथ्वी को रंगोली के माध्यम से सजाकर उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया। रंगोली को संस्था के संदीप विश्वकर्मा और संजीव जायसवाल ने मिलकर बनाया। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डा. रफीक फारुकी एवं डा. अभिषेक रावत द्वारा रंगोली कलाकारों को अंगवस्त्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष रचित चौरसिया, मुकेश जायसवाल, आनन्द मोदनवाल, सुधांशु, श्रवण, गौरव, नीरज, प्रवीण बरनवाल, पवन, तनय, अजेंद्र, श्रीश अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534