जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनपद में निर्माणाधीन समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का प्रतिकार वितरण एवं भौतिक कब्जा प्राप्ति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनएच-135A अंतर्गत ग्राम लपरी एवं सुरीश देहाती के कृषकों की एक सप्ताह के अंदर भुगतान पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करने हेतु एसओसी को निर्देश दिये गये।
वाराणसी-आजमगढ़ की लंबित परियोजना के कुल 18 ग्रामों का आर्बिट्रेशन निर्णीत किया जा चुका है। 250 करोड़ के सापेक्ष मात्र 70 करोड़ की पत्रावली प्रस्तुत किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा उपजिलाधिकारी केराकत और परियोजना अधिकारी को ग्रामों में कैंप लगाकर प्रतिकार पत्रावली तैयार करने व स्थल पर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी को अतिशीघ्र प्रतिकर निस्तारण के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news