Jaunpur News : रणजीत मौर्या को व्यापार मण्डल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

5वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर किया गया नमन

खेतासराय, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय इकाई द्वारा बुधवार की सायंकाल पूर्व अध्यक्ष रणजीत मौर्या की 5वीं पुण्यतिथि पर व्यापार मण्डल कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने स्व. मौर्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद ने स्व. मौर्या के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके कार्यकाल में व्यापार मण्डल को नई दिशा मिली और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. मौर्या ने न केवल व्यापार जगत में, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके विचार और कार्य आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए धरोहर होते हैं जिनकी कमी हमेशा खलती है।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी स्व. मौर्या के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। अंत में सभी ने उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर शांतिभूषण मिश्रा, त्रिभुवन यादव, बृजनाथ जायसवाल, मनीष (धर्मरक्षक), रेशमा प्रजापति, कुंदन मौर्या समेत आदि तमाम लोग उपस्थित रहें। शोकसभा का संचालन गौरव मौर्या ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534