पौधों को हर मौसम में अनुकूल वातावरण देने के लिए नर्सरी के भीतर तापमान नियंत्रित रखने हेतु आधुनिक पंखे और एग्जॉस्ट सिस्टम लगाये गये हैं। यहाँ से पौधे कृषकों को रू 2 से 5 तक प्रति पौध की दर से उपलब्ध कराये जा रहे है। यदि कृषक स्वंय का बीज देकर रोगयुक्त पौध तैयार कराना चाहता है तो प्रति पौध की दर मात्र रू 1 ही देना होगा। यहॉ वर्तमान में मिर्च, गेंदा, पपीता आदि पौधे तैयार हैं जो सामान्य की तुलना में अधिक हष्ट-पुष्ट और रोगमुक्त होते हैं जिससे फसल खराब होने की संभावना न के बराबर हो जाती है। अब जनपद के कृषक भी बहुत तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं और अन्य फसलों को छोड़कर सब्जी की खेती की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों को बिचैलियों से मुक्त कर सीधे विभाग व उन्नत तकनीक से जोड़ना है। स्वस्थ पौधा उपलब्ध होने के कारण उत्पादन लागत घटेगी व मुनाफा बढ़ेगा, इससे कृषकों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिक जानकारी और पौध प्राप्त करने के लिए हाईटेक नर्सरी प्रभारी 8423624133 पर संपर्क कर सकते हैं।
