Jaunpur News : रामपुर में लगी भीषण आग, ढाई से तीन बीघा गेहूं राख

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को अचानक लगी आग से किसानों का भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे ढाई से तीन बीघा गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरा फसल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किये। काफी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही आधा दर्जन पीआरबी वहां भी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काफी काबू पा लिया था। ग्रामीणों के अनुसार आग इस की घटना में किसान जयदेव दुबे, ओम प्रकाश उर्फ बडे लाल प्रजापति और राजन गौतम की लगभग ढाई से तीन बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसानों को इस घटना से भारी आघात पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां घटना हुआ है, वहां अक्सर अराजक तत्व के लोग अक्सर बैठते रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंक दिया है जिससे यह घटना घटित हुई है। हालांकि आग लगने की घटना का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुड़ी है। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534