Jaunpur News : उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल की पवनी ने किया स्कूल टॉप

24 विद्यार्थियों का परिणाम आया 90% से ऊपर: शिवेन्द्र प्रताप

जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल शंकरगंज महरूपुर (फरीदपुर) की छात्रा पवनी सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा अंशिका सिंह ने 94.4 प्रतिशत, आयुष सिंह ने 94 प्रतिशत, शिवांगी सिंह ने 93.8 प्रतिशत, आस्था विश्वकर्मा ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। तृषा त्रिपाठी 93%, अनन्या सिंह 93%, राज मिश्रा 93%, अराध्या सरोज 92.60 प्रतिशत, विधिका पाल 92.6 प्रतिशत, आर्यन सिंह 92.6 प्रतिशत, श्रीश दुबे 92.2 प्रतिशत, शौर्य सोलंकी 92.2 प्रतिशत, सुमित सिंह 91.6 प्रतिशत, पीयूष सिंह 91 प्रतिशत, अर्नव कुमार 91 प्रतिशत, अनुष्का मौर्या 90.8 प्रतिशत, अदिति शुक्ला 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। स्वास्तिक चौधरी 90.2 प्रतिशत, परी उपाध्याय 90.2 प्रतिशत, यथार्थ सिंह, अदिति साहू, संस्कृति पाठक, अभिनव यादव ने 90-90 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों सहित अपने माता—पिता को दिया। बातचीत में बच्चों ने बताया कि कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है, इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। वहीं प्रबंधक इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डोमिनिक नाजरेथ सहित सभी शिक्षकों की मेहनत का नतीजा आज सबके सामने हैं। हमारे विद्यालय में शिक्षक पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करते हैं जिसका नतीजा है कि विद्यार्थी अच्छे अंक से पास होते हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों ने हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस बार भी विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत है। 24 विद्यार्थियों का परिणाम 90% से ऊपर है।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534