सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी और जनपद के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह के बड़े भाई डॉ. आमोद सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के चिकित्सकों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
