Jaunpur News : सनातन सेवा संगठन ट्रस्ट ने दिव्यांगों के लिये दिया व्हीलचेयर

मड़ियाहूं, जौनपुर। अपनों के लिये तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरों के कल्याण के लिये किया गया कार्य ही परमार्थ होता है। इसी क्रम में सनातन सेवा संगठन ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने एक व्हीलचेयर उप निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा को सौंपा। ट्रस्ट ने बताया कि उक्त कार्यालय में कोई व्हीलचेयर नहीं थी जिसके चलते विकलांग और निर्बल लोगों को रजिस्ट्री आफिस में परेशानी होती थी। ट्रस्ट द्वारा इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा करते दिखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रभारी गायत्री प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव नागेश प्रसाद दुबे, अतुल सिंह, मनोज उपाध्याय, संदीप दुबे, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि उक्त ट्रस्ट का मुख्यालय स्थानीय तहसील क्षेत्र के बरसठी में है जो इस तरह के सेवा कार्य में लगा हुआ है।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534