Jaunpur News : मदरसा रियाजुल उलूम में डिप्टी डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

 

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में डिप्टी डायरेक्टर विजय प्रताप यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर कक्षा का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की सराहना किया। हाजी इमरान ने डिप्टी डायरेक्टर को स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर कक्षा की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और उनका शैक्षिक स्तर भी बेहतर हुआ है। डिप्टी डायरेक्टर ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय बताया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 की छात्रा आयत से “Orange” की स्पेलिंग पूछी, वहीं कक्षा 5 के छात्र साहेबे आलम से ‘राष्ट्र गौरव कलाम’ पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे और पाठ पढ़वाया। दोनों छात्रों द्वारा सही उत्तर देने पर डिप्टी डायरेक्टर ने शिक्षकों और बच्चों की प्रशंसा किया। उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) भोजन, रसोई व्यवस्था, रजिस्टर, छात्रों की उपस्थिति, पठन-पाठन और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया जिससे वे संतुष्ट नजर आये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या महजबी बेगम, हाजी इमरान, रिजवान, फैजान, फरहत अंजुम, मोहम्मद वकील, नफीस अहमद, महमूद आलम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534