Jaunpur News : व्यापारियों ने लगाया फूड लाइसेंस कैम्प एवं जागरूकता शिविर

नगर मजिस्ट्रेट ने किया उद्घाटन, 238 हुये रजिस्ट्रेशन तो 44 का हुआ नवीनीकरण

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा कोतवाली चौराहे पर हुआ जिसका शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन प्रथम कमल रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन द्वितीय अंजू यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी (शाहगंज नगर पालिका) उपस्थित रहीं। कैम्प के माध्यम से 238 नये रजिस्ट्रेशन एवं 44 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो व्यापारी हित में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रहा है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने कहा कि जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो, वह कैम्प के माध्यम से जरूर बनवा लें, क्योंकि जो व्यक्ति खाने—पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है, उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजू यादव ने बताया कि 1 अप्रैल से जो भी संबंधित एक्ट में संशोधन हुए हैं, उसका नोटिफिकेशन अभी विभाग को नहीं मिला है और न ही पोर्टल पर अपडेट है। अब रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से 1.5 करोड़ कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने खाद्य व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य व्यापारी सफाई से अपने सामान का रख—रखाव और बिक्री करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। फूड लाइसेंस का कैम्प पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है जिसमें तमाम व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाया था। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। इसी क्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, प्रदीप सिंह, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक/नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री योगेश साहू, नगर युवा कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनय साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों के लिये हम सदैव तत्पर हैं। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो, वह व्यापार मण्डल से सम्पर्क कर सकता है। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

इसके पहले जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आशीष चौरसिया, अमित जायसवाल, विनय साहू, मनोज विश्वकर्मा, दीपक केडिया, मंगेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, अजय सोनकर, दिलीप जायसवाल, सनी चौधरी ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं अशोक मौर्य, शेखर सेठ, गोविंद मोदनवाल, शिवेंद्र दुबे, शेखर सेठ, रितेश साहू, नितिन सोनकर, विक्रम लखमानी, श्याम जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद मौर्या ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं शशांक सिंह, विजय केडिया, राजदेव यादव, अजय सोनकर, रवि अग्रहरि, दिलीप जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू ने किया। अन्त में विनय साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, सर्वेश जायसवाल, विमल सिंह, अरूण शुक्ला, उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका, रूप नारायण माली, सुरेंद्र मौर्य, प्रवीण शाह, संतोष साहू, निर्भय केडिया, अजय गुप्ता, अभीताश गुप्ता, महेश सेठ, मो. सिराज, प्रवीन शाह, महेश साहू, संजय जायसवाल, मुकेश साहू, रोहित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रमन हरलालका, सन्तोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, गुलाब पतंग, शुभम कसौधन, अकाश साहू, शिवम जायसवाल, संतोष सेठ आदि उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534