Jaunpur News : जेपी इण्टरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूम उठे लोग

 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हुआ जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई प्रदेश सदस्य विधान परिषद, विशिष्ट अतिथि सुषमा पटेल पूर्व विधायक, सुधाकर उपाध्याय पूर्व प्रमुख, उमाशंकर सिंह न्यायधीश, अर्चना शुक्ला भाजपा नेता, दिनेश मिश्रा जिलाध्यक्ष हिंदू परिषद परिषद्, श्रीप्रकाश शुक्ला प्रमुख प्रतिनिधि, फूलचन्द्र पाण्डेय थानाध्यक्ष सुजानगंज ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणांचल में इस प्रकार का सुविधा संपन्न विद्यालय अत्यंत ही काबिलेतारिफ है। साथ ही उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वर्तमान में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की अति आवश्यकता है। तत्पश्चात उपस्थित अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुये छात्र—छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दिया। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, एकांकी (आपरेशन सिंदूर, यातायात नियमों का पालन, महाकुंभ की झांकी, मानव पिरामिड, भगवान नरसिंह अवतार, मोबाइल बुरी बला) प्रेरणादायक कहानी इत्यादि प्रस्तुत किये गये।

इस दौरान विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद मिश्रा पूर्व शिक्षक एमएलसी और संचालन विद्यालय की छात्रा धृति मिश्रा एवं दृष्टि मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष तिवारी, अरुण दूबे अनुसचिव, नागेन्द्र दूबे जिला बांट माप अधिकारी, अरुण सिंह, शेषधर तिवारी, मंगला गिरी, लाल बिहारी तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, इंदु प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534