Jaunpur News : तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे चरण में जनपद के 8 केन्द्रों पर प्रारम्भ हुआ। तहसील सदर में टी0डी0 बालिका इण्टर कालेज में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुये प्रशिक्षुओं को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के बारे में संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत किया। अपर जिलाधिकारी (वि. रा.)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा द्वारा तहसील मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया एवं जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। जनपद में 16 अप्रैल से 6 मई तक कुल 216 बैचों में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक जनगणना के इस प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है। इससे पूर्व 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534