30 दिवसीय नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये पुनः निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू किया जिसका उद्घाटन नगर के टीप टॉप ब्यूटी पार्लर टीडी कालेज दक्षिणी गेट के पास में हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुये मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवम उनकी आत्मनिर्भरता के लिये इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। वहीं आयोजक उर्वशी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। वर्तमान में भी खुज्झी चंदवक में चल रहा है। इसी कड़ी में इस बार शहर में करने का उद्देश्य था।
प्रशिक्षिका सीमा गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी। इस अवसर पर डा. पूनम सिंह, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, रजनी सोनी, ट्रेनर आलिया, रीना, सुधा, रिशू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार और धन्यवाद महासचिव राधिका सिंह ने किया।
