Jaunpur News : मेडिकल कालेज के छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिद्दीकपुर, जौनपुर। उमानाथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में एनाॅटामी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 भारती यादव द्वारा छात्रों के रचनात्मक कौशल विकास के लिए विभाग में चित्रकला, रंग भरने, प्रतिरूप निर्माण एवं काँच चित्रकारी पर आधारित आकर्षक शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष तथा सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख—रेख (पैरामेडिकल) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा मानव शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) से संबंधित विभिन्न अंगों एवं संरचनाओं के तहत किए गए। विशेष रूप से घुटने के जोड़ (नी जॉइंट) का विस्तृत चित्रण, यकृत, पित्ताशय, अग्न्याशय जैसे महत्वपूर्ण अंगों के चार्ट एवं अन्य शारीरिक संरचनाओं के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इन कृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जटिल विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की अपनी क्षमता का परिचय दिया।

यह प्रदर्शनी चीफ प्राक्टर प्रो0 रूचिरा सेठी, एनाटाॅमी विभाग की संकाय सदस्य डा0 प्रियंका सिंह, डा0 अर्चना चौधरी, पी0जी0 जूनियर रेजिडेंट- डा0 दिग्वेश यादव, डा0 सैयद उस्मान, डा0 सत्य प्रकाश, डा0 ज्योत्सना, डा0 रेफत जहान के उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम थी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक माॅडल उनकी परीक्षाओं, विशेषकर बहुविकल्पीय प्रश्नों में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रो0 आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 ए0ए0 जाफरी, विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री प्रो0 तबस्सुम यासमिन, चिकित्सा शिक्षक प्रो0 साधना अजय, डा0 राजश्री यादव, डा0 सरिता पाण्डेय, डा0 आदर्श यादव, डा0 विनोद वर्मा, डा0 मुदित चौहान, डा0 पूजा पाठक, डा0 चन्द्रभान, डा0 ममता, डा0 स्वाती विश्वकर्मा, डा0 अरविन्द यादव, डा0 स्तुति सिंह, डा0 रोहित सरोज, डा0 बृजेश कन्नौजिया, डा0 अजय, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 फरहत फातिमा, डा0 पंकज, डा0 रेनू, कर्मचारी, जन्मेजय, सोनी, सतीश, अकाश, साधना, मनीषा, सुलभ, मदन, राम अचल, बृजेश, रामसिंह सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534