Jaunpur News : विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मना डा. सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिवस

जौनपुर। डा. सीएफ सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिवस विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया जौनपुर इकाई ने निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं चेचक प्रतिरोधक दवा वितरण कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन कादीपुर कुद्दूपुर में महेंद्र विश्वकर्मा एडवोकेट के आवास पर हुआ जहां अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अशोक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि रामजीत विश्वकर्मा पूर्व फार्मासिस्ट उत्तर प्रदेश शासन एवं डा. प्रदीप श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा हैनिमैन के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण करके किया जहां डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय ने उपस्थित जन समुदाय से डा. हैनिमैन का जीवन परिचय देते हुये होम्योपैथी की उपयोगिता को बताया। साथ ही कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित शीघ्र फलदायक दुष्परिणाम रहित जीवनरक्षक पद्धति है। होम्योपैथी आज विश्व की सबसे बड़ी दूसरी पद्धति के रूप में विकसित है। कार्यक्रम में डा. अमरनाथ पाण्डेय उपाध्यक्ष एचएमएआई उत्तर प्रदेश, डा. आशीष पाण्डेय संगठन सचिव एचएमएआई उत्तर प्रदेश, डा. अजय कनौजिया, राहुल यादव, गोपाल विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, राजेश विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में लगभग 200 मरीज देखे गये जिन्हें दवा भी दी गयी। करीब 150 परिवारों को चेचक प्रतिरोधक दवा का वितरण भी किया गया।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534