शाहगंज, जौनपुर। आगामी सीता नवमी के उपलक्ष्य में वैदेही सखी शक्ति समिति ने बैठक किया जहां प्रस्तावित कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता नीतू मिश्रा ने किया।
इस दौरान समिति की सक्रिय सदस्य रीता जायसवाल, जो पूर्व में राष्ट्रीय सेविका समिति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं, को नवनिर्वाचित जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा गुप्ता, उमा जायसवाल, सरोज बरनवाल, गीता अग्रहरि, नीलम अग्रहरि, रूबी जायसवाल, पंकज जायसवाल, स्वाति अग्रहरि, अंजू जायसवाल, अर्चना बरनवाल, नीलू अग्रहरि, रोशनी अग्रहरि, ममता जायसवाल, रजनी जायसवाल, शिल्पी मौर्य, प्रांजल गुप्ता, मंजू मिश्रा, रागिनी जायसवाल सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहीं। अन्त में सभी पदाधिकारियों ने सीता नवमी पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news