Jaunpur : ​यूुपीएससी उत्तीर्ण ननद—भाभी का हुआ जोरदार स्वागत

सुजानगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी एसपी बनीं आकृति शुक्ला पुत्री अखिलेश शुक्ला व कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनीं श्रेया शुक्ला शर्मा पत्नी अमित शुक्ला पुत्रवधू अखिलेश शुक्ला निवासी बर्जी कला पैतृक आवास के प्रथम आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन समारोह में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, परमानंद क्षेत्राधिकारी मडियाहूं, लालचंद पांडेय सेवानिवृत्त जज, लालचंद पांडेय, सुशील तिवारी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक, कमला शंकर मिश्र पूर्व प्रमुख, शीतला प्रसाद मिश्र भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, जिला संयोजक शोभनाथ पांडेय, पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ राम सिंगार शुक्ल, डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य, रामचंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, वीरेंद्र बहादुर सिंह, भोलानाथ मिश्र समाजसेवी, बच्चा सिंह, कांग्रेस नेता मंगला गुरु, रतन उमर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को लड़कियों के प्रति अपने सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पूरा मौका देना चाहिए। भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति भी आकृति शुक्ला और श्रेया शुक्ला का स्वागत किया। अभ्यगतों का स्वागत ससुर कमलेश शुक्ला एवं अखिलेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन शेषधर शुक्ला ने किया।

Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534