Jaunpur : ​उत्साह समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

जौनपुर। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में शनिवार को अवार्ड्स एंड अकोलेड्स (उत्साह) समारोह का भव्य आयोजन हुआ जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करते हुये उन्हें रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अरविंद सिंह, विख्यात सिंह, एम.डी. कार्तिकेय सिंह एवं प्राचार्या श्वेता मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही Zee Learn के हेड ऑफिस से पधारीं क्लस्टर स्कूल डायरेक्टर किरण सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के समर्पित योगदान की प्रशंसा किया। इसी क्रम में उन्होंने अभिभावकों को ज़ी लर्न पाठ्यक्रम की विशेषताओं एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534