जौनपुर। जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों, कार्मिकों के फोन में जनप्रतिनिधिगण का नंबर फीड करा दिया गया है। जर्जर खंभों के सर्वे की कार्यवाही की जा रही है। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारो को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
वहीं विधायककों ने बताया कि विधायक निधि के अंतर्गत अभी भी कुछ कार्य अवशेष हैं जिस पर अध्यक्ष ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य अवशेष हैं, उन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा जमीन संबंध जो भी विवाद है उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराया जाय। समिति के समक्ष विधानसभावार विद्युत संबंधी प्रस्तावित कार्यों की सूची मांगी गई जिस पर अध्यक्ष ने विद्युत अधिकारियों को समिति को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और विलंब से समस्या के निस्तारण की शिकायत पर अध्यक्ष जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे ट्रांसफर जो बार-बार जल रहे हैं, उनकी क्षमता वृद्धि कराई जाय। जनप्रतिनिधिगण को पीएम सूर्य घर योजना तथा ओटीएस स्कीम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्युत अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधिगण को बदलापुर, मछलीशहर, मल्हनी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सब स्टेशन, प्रस्तावित क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर इत्यादि के संदर्भ में जानकारी दी गई।
अध्यक्ष जी ने निर्देशित किया कि गर्मी के दृष्टिगत जहॉ भी आवश्यकता हो ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि की जाय। खम्भे टेढे हैं तो उनको ठीक कराया जाय। जर्जर तारों को बदलवाया जाय। विजिलेंस की कार्यवाही तथा इसके अन्तर्गत दर्ज मुकदमे, निस्तारण की कार्यवाही आदि के संदर्भ में विधानसभावार जानकारी समिति को उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों से भी संवाद किया जाय। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाय।। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की समस्या का निस्तारण किया जाए। अधिक बिल आने की शिकायत के प्रकरणों में जॉच करायी जाय। विद्युत विभाग के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो जाने पर जीओ टैग फोटो अवश्य लगाया जाय। रामपुर, गोपालापुर, आशापुर अन्तर्गत ऐसे क्षेत्र जहॉ ट्रासफार्मर लगने के पश्चात भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी है, की जॉच कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान मल्हनी के बेलसरी तथा शाहगंज में शार्ट सर्किट से खेत में आग लगने के प्रकरण में अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि जॉच कराकर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालयों और घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की शिफ्टिंग हेतु प्रस्ताव भी भेजे जाय। नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से जितने ट्यूबवेल लगाए गए हैं, उनकी जानकारी लेते हुए निर्देश दिये गये कि जिसमें अभी विद्युतीकरण होना शेष है, 15 दिन के अन्दर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से नहरों की सफाई, नहरों के आस—पास झाड़ियों की कटाई, सिंचाई विभाग अंतर्गत पक्की सड़क निर्माण इत्यादि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जहां-जहां सड़के खराब है पक्की सड़क का निर्माण कराये जायं। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधिगण के पत्रों का जवाब अधिकारीगण समय से दे, एजेंडा को मीटिंग से पूर्व अवश्य उपलब्ध कराये साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता को विधासभावार प्रस्तावित कार्यों की सूची एक हफ्ते में सभी जनप्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, शाहगंज रमेश सिंह, मछलीशहर डा0 रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल सहित अन्य प्रतिनिधिगण मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, चीफ इंजीनियर विद्युत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live