Jaunpur : ​विद्यालय ने आयोजित किया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसरही न्याय पंचायत के करगैल गांव में स्थित विद्यालय दुर्गवंश शिक्षण संस्थान द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक जय सिंह, प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही डॉ शुक्ला ने बच्चों को शुभकामना देते हुये विपरीत मौषम में भी सफल कार्यक्रम के लिये विद्यालय परिवार को बधाई दिया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें गीत, कव्वाली, एकांकी (मोबाइल बुरी बला, रानी लक्ष्मी बाई, नशा मुक्ति) तथा गायक अस्फाक सरगम द्वारा देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह एवं संचालन जयराम चौरसिया ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधक जय सिंह ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जि.पं.सं. आलोक सिंह, छविराज चौबे, मुलायम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534