Jaunpur : ​रोवर-रेंजर समागम में बयालसी महाविद्यालय की रेंजर टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

एसडी यादव/अतुल राय @ जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बयालसी महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि जनपदस्तरीय 34वें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय रोवर-रेंजर समागम 2026 में महाविद्यालय की रेंजर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम के इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस सफलता के पीछे टीम प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ जितेंद्र प्रसाद यादव का मार्गदर्शन एवं परिश्रम सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में छात्राओं ने अनुशासन, टीमवर्क और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। रेंजर टीम ने महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।" महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, विशेष रूप से विजेता टीम एवं उनके प्रभारियों को बधाई दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534