Jaunpur : ​चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में यात्री गिरा, घायल

जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास करते समय गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम निवासी दीपक चौरसिया 38 वर्ष पुत्र छेदी लाल शनिवार सुबह जफराबाद रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जाने के लिए चलती हुई ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने में प्लेटफार्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी जवानों ने उसे घायलावस्था में जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर दिया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534