Jaunpur : ​पेड़ की डाल गिरने से किशोर की हुई मौत

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले में नीम के पेड़ की डाल गिरने से लगभग 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में रोना पीटना मचा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरपुर निवासी मनीष मौर्य का पुत्र आशुतोष मौर्या उर्फ़ आशु शनिवार दोपहर अपने आंगन में लगे नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था कि अचानक एक मोटी डाल उसके ऊपर आकर गिर गयी जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। आनन—फानन में स्वजन जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534