Jaunpur : ​अबूझ परिस्थितियों में लगी आग से दो भैंस झुलसी, पड़वा की हुई मौत

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अमारी गांव में गुरुवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राकेश गुप्ता के घर के पास स्थित छप्पर में आग लग गई जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की पशुशाला व घर के हिस्से को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भैंस बुरी तरह झुलस गई और एक पड़वा की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। आग से झुलसी भैंस का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। आग में घर की चारपाई, बिस्तर, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग न बुझती तो आसपास के घर भी जल सकते थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान मोनू ने भी परिवार से मुलाकात कर शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534