पलिया में बस-डम्फर की टक्कर से 29 यात्री घायल, 14 जिला अस्पताल रेफर

 

लखीमपुर खीरी। पलिया के सम्पूर्णानगर मार्ग पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार निजी बस यूपी 31 बीटी 7771 अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और फिर डंपर से टकरा गई। हादसे में 29 यात्री घायल हुए। 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस 100 की रफ्तार से अधिक पर थी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के घर के सामने चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।पलिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पलिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में ड्राइवर कमलेश, हरी, ओमप्रकाश, रामनारायण, रिया, गुरमीत सिंह, ईशुराज, प्रीति, अंशिका, ममता देवी, कालीचरन, अली अब्बास, रिन्केश, रामहरी, गयासुद्दीन, पाना देवी, सविता, मुन्नालाल, राजाराम, रासी, विजयपाल, नंदनी व रामनारायण शामिल हैं। ये सभी सम्पूर्णानगर क्षेत्र के हैं। सनी, महरून निशा निवासी मिहीपुरवा बहराइच, संजना निवासी रामनगर पीलीभीत, खिरिया निवासी विशेनपुरी व सियान निवासी सम्पूर्णानगर भी घायल हैं। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर इलाज के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चालक पर मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले ली गई है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534