लखनऊ, 30 मई। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों के तबादले करते हुए छह अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, , जौनपुर के कुलसचिव केशालाल को स्थानांतरित कर , भदोही में परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
वहीं , आजमगढ़ में नए कुलसचिव के रूप में अमृत लाल की तैनाती की गई है। अमृत लाल इससे पूर्व , मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे।
शासनादेश के अनुसार महेंद्र कुमार को से स्थानांतरित कर का कुलसचिव बनाया गया है। वहीं हरीश चंद्र को रुहेलखंड विश्वविद्यालय से मिर्जापुर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में संजीव कुमार सिंह को रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक तथा अनिल कुमार यादव को , मेरठ से रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी देखें |
