Jaunpur News : शाहगंज के रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित बसन्ती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ जहां जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित कई जनपदों से आये अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 26 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।

इस मौके पर गुजरात के पवन श्रीवास्तव ने अपनी कम्पनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं एवं भविष्य की सम्भावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है जिन्हें कम्पनी द्वारा 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

वहीं संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आये अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया आदि का विशेष सहयोग रहा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534