जौनपुर। डी.वी.एस. इंटर कॉलेज रामदयालगंज की मेधावी छात्रा भ्रामरी सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर परिवारजनों और क्षेत्र के लोगों ने भ्रामरी सिंह का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भ्रामरी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पिता जय सिंह, माता अनामिका सिंह, भाई डॉ. प्रवीण सिंह बीएएमएस (एम.एस.) सहित समस्त परिवारजनों को दिया। विद्यालय परिवार ने भी उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी देखें |
