Jaunpur News : जौनपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी करेंगे शुभारंभ

जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में 9 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश और जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशी के निर्देशन में यह लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित और सस्ता निस्तारण करना है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी सुबह 10:00 बजे लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे वे सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत संबंधी और अन्य सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534