जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा रविवार सुबह करीब 8:30 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में पैदल ही दवा लेने जा रहे थे। बताया गया कि वह कान से कम सुनते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोठवार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गयी। कान से कम सुनाई देने से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके जिसके चलते उसकी चपेट में आ गये।
हादसा इतना भीषण था कि शव के अंग ट्रैक पर दूर तक बिखर गये। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वृद्ध की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
