Jaunpur News : पिता का साया जीवन का सबसे बड़ा सहारा: ग्रापए

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल महामंत्री प्रदीप पाण्डेय के 81 वर्षीय पिता सायनाथ पाण्डेय के गोलोकवास हो जाने पर उनके आवास पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदेश संरक्षक डा. के.एन. राय ने कहा कि “पिता का साया और उनकी छाया जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, इसका वास्तविक अहसास उनके न रहने पर ही होता है। पिता वह मजबूत छत होते हैं जिनके संरक्षण में जीवन की कठिनाइयों, चाहे वह तपती गर्मी हो या बरसात की विपरीत परिस्थितियां का आभास भी नहीं होता।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। शोकसभा में पूर्व मण्डल अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह, जिलाध्यक्ष चंदौली आनन्द सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर संजय अस्थाना, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण मौर्या, संतोष मौर्य सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534