Jaunpur News : गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियों की निकली भव्य शोभायात्रा

बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि से गूंज उठा पूरा वातावरण

जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्णिमा को शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झाँकियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना व विश्व शान्ति की मंगल कामना की गयी। साथ ही खीर वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे अपने हाथों में पंचशील का झण्डा लिये शामिल थे जहां बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि के मधुर गूंज से पूरा शहर गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम का संचालन दूधनाथ मौर्य, चन्दन मौर्य, स्वदेश मौर्य, नर्सिंग मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य, संरक्षक राम जियावन मौर्य, अध्यक्ष दिनेश चन्द्र मौर्य, पूनम मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य, परमानन्द मौर्य, डा. राजीव रत्न मौर्य, महिला प्रकोष्ठ की ममता मौर्य, मुस्कान मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534