Jaunpur News : स्थगनादेश के बावजूद दबंग कर रहे अवैध निर्माण, पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में दीवानी न्यायालय के स्थगनादेश की धज्जियां उड़ाकर विपक्षियों द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर विपक्षियों को शह देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। धर्मापुर निवासी पीड़ित राजेश पाल ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि जमीन को लेकर न्यायालय अपर सिविल जज द्वितीय जौनपुर में वाद चल रहा है। इसमें कोर्ट ने दोनों पक्षों को अंतिम निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पंकज पाल व राम जियावन पाल दबंगई के बल पर नया निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाना शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षियों द्वारा धमकी मिलने से भयभीत पीड़ित ने एसपी से कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की मांग किया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534