जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के राऊदपुर गांव में पारिवारिक विवाद में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पति फरार बताया जा रहा है। आपको बता दें कि राऊदपुर गांव में वर्ष 2024 में राजेंद्र की पुत्री रूबी की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही वर्षों बाद से पति सिकंदर उर्फ लट्टू निषाद आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी की पिटाई करता है। गुरुवार को रूबी की मां सुनीता, भाभी संगीता और छोटा भाई बातचीत करने के लिए गए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायकेवालों की जमकर पिटाई की। किसी तरह से वहां से निकलकर मायकेवाले खुटहन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर खुटहन पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, पति फरार बताया जा रहा है। खुटहन पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
खुटहन पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मु.अ.सं. 111/2026 धारा 109(1), 11(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त गोविन्द निषाद, महेन्द्र निषाद और बबुना निषाद को उनके घर से हिरासत में लिया गया है। तीनों अभियुक्त पिलकिछा नई बस्ती, थाना खुटहन क्षेत्र के निवासी हैं। इन पर पहले से भी मारपीट और एससी/एसटी एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
