मृतक की बहन सौम्या ने पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी लोगों पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाते हुये कहा कि सरायख्वाजा और खेतासराय पुलिस केवल कुछ 'गरीब और छोटे' लोगों को गिरफ्तार कर रही है जबकि हत्या के असली मास्टर माइण्ड खुलेआम घूम रहे हैं।
सौम्या ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सति उनके समाज के नेताओं पर अपनी बिरादरी के अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि राजभर का बयान निन्दनीय है और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुये हैं।
भारतीय मानव समाज पार्टी ने दिया समर्थन
भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि वह पूरी टीम के साथ मृत आजाद बिन्द के पीड़ित परिवार के साथ हैं। दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन दिया गया। साथ ही जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी पत्र दिया गया। पीड़ित परिवार को सरकार आर्थिक सहायता भी मिले, यह मांग की गयी है। साथ ही चेतावनी भी दिया कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तो भारतीय मानव समाज पार्टी जौनपुर से लेकर लखनऊ तक आन्दोलन करेगी। इस अवसर पर डा. कपिल बिन्द, विजय बहादुर निषाद, रमेश बिन्द, सोनू निषाद, गणेश बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
