Jaunpur News : विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद के कम्पोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों के बीच आम वितरित किया। साथ ही कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया जाता है। वर्तमान समय आम का सीजन होने के कारण बच्चों को पौष्टिक फल के रूप में आम उपलब्ध कराया गया है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है जिससे उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक विकास को मजबूती मिले। विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने आम ग्रहण करते हुये विभाग के इस पहल की सराहना किया। विद्यालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534