Jaunpur News : हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों व प्रशासन की भूमिका पर हुई चर्चा

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जौनपुर पत्रकार संघ की मड़ियाहूं इकाई के पत्रकारों ने क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट किया। इस मौके पर पत्रकारों और प्रशासन के बीच जनता की समस्याओं के प्रभावी निवारण में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। वहीं पत्रकारों ने भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पत्रकार और प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सम्भव है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनसमस्याओं को सामने लाते हैं जबकि प्रशासन उन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करता है। दोनों के सहयोग से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को मजबूती मिलती है।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने समाजहित, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मड़ियाहूं अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, महामंत्री प्रणवेश मिश्र, राजेश पांडेय, विपिन प्रकाश दुबे, आनन्द तिवारी, चन्दन केसरी, बृजेश मिश्र, राज नारायण गिरी, बृजेश मिश्र, चन्दन मिश्र, कन्हैया लाल पांडेय, माताभीष, रोहित पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534