Jaunpur News : अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नीट पेपर लीक का जताया गया विरोध: डा. वीरेन्द्र प्रताप

जौनपुर। राष्ट्रीय छात्र परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय छात्र परिषद सहित अन्य आयाम के पदाधिकारियों ने जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी को नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था के विश्वसनीयता पर गम्भीर प्रश्न उत्पन्न कर दिया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर जाँच के नाम पर विद्यार्थियों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया गया है।

इसी क्रम में अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष डा. जेपी सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने मांग किया कि नीट पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही किया जाय। ज्ञापन प्राप्त करते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रबल संस्तुति सहित शासन को ज्ञापन से सम्बन्धित मांग अग्रसारित कर दिया जायेगा।

उक्त अवसर पर एडवोकेट फोरम के प्रान्त उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, जिला महामंत्री पवन राय, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री सचिन श्रीवास्तव, डा. जय प्रकाश सिंह, पीपी सिंह, यादुवेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद दीनानाथ शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अहिप प्रशान्त अग्रहरि, आशीष जी, शशिपाल सिंह, डा. इन्द्रसेन सिंह, राजेन्द्र तिवारी, समरनाथ पाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मलित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534