Jaunpur News : आरोप: तहसील प्रशासन को अंगूठा दिखाते विपक्षी कर रहे कब्जा

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरायनपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर जबरन अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित संपूर्ण समाधान दिवस पर पत्रक सौंप रास्ते को खाली कराकर आवागमन की सुचारू रूप चालू कराने की गुहार लगाई। पीड़ित प्रवीण कुमार का आरोप है कि ग्रामसभा में आराजी नम्बर 8 जो बंजर की भूमि है जिस पर करीब 6 परिवारों के आने—जाने का रास्ता बना हुआ है। इस पर मैना पत्नी हरि व राजकुमार पुत्र स्व हरि कब्जा करने की नियत से रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे हैं जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद नायब तहसीलदार हुसैन अहमद द्वारा टीम गठित कर मौके पहुंच स्थलीय निरीक्षण करके उक्त लोगों को कब्जा करने से मना किया गया। बाबजूद इसके भी उक्त लोग  तहसील प्रशासन को अंगूठा दिखाते हुए लगातार कब्जा करने पर आतुर है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग मनबढ़ व गोलबंद किस्म का है घर की महिलाओं को आगे कर गाली-गलौज कर मारपीट करना व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534