Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन का ब्यूटी पार्लर कार्यशाला सम्पन्न

प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित सभी प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र

नयी पहल: निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नगर के मरदानपुर में स्थित कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये डायमंड गर्ल ब्यूटी सलोन एण्ड मेकअप स्टूडियो के सौजन्य से विगत माह से आरम्भ ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया। 30 ब्यूटी पार्लर कोर्स प्रशिक्षित युवतियों एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ भी किया गया।

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. ज्योति दास (अध्यक्ष संस्कार भारती जौनपुर), विशिष्ट अतिथि वन्दना सरकार प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती (काशी प्रान्त), संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल, मोनिका गुप्ता, महासचिव अर्चना सिंह सहित सभी सखियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनाना एक पुनीत कार्य है। यदि नारी के स्वयं के हाथ में हुनर हो तो वह अपने परिवार का भरण पोषण भली भांति कर सकती है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ने फाउण्डेशन द्वारा नारी स्वावलम्बन के लिये किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया।

वहीं संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित सखी वेलफेयर टीम ने प्रशिक्षण ले रही युवतियों एवं महिलाओं में प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जिसमें प्रथम स्थान शिखा साहू, द्वितीय स्थान नेहा शर्मा तथा तृतीय स्थान श्रेयसी गुप्ता ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने किया। अन्त में महासचिव अर्चना सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरला माहेश्वरी, शीला राय, अंजू जायसवाल, दिव्या साहू, रूपम शुक्ला, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, सरिता निगम, संचिता बैंकर, तसनीम जैदी, सुजाता जायसवाल, सरिता निगम, कामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534