Jaunpur News : श्रम के सम्मान एवं सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का लिया गया संकल्प

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा ग्राम में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के अन्तर्गत प्रोजेक्ट मेरी मुस्कान के टीम द्वारा विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों के अधिकारों, उनके योगदान और सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समुदाय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मौजूद लोगों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मौजूद लोगों ने श्रम के सम्मान और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समुदाय के श्रमिकों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर मेरी मुस्कान की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वन्दना, शीला, उषा, किरन, जसवन्त, रविन्द्र, रामजीत, गीता, गिरजा, सुषमा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534