जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित कराए जाने हेतु आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया द्वारा जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक की गई। जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें लगभग 10000 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसका कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया जा रहा है। परीक्षा के दिन जनपद में ट्रैफिक के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था परिवहन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, एआरटीओ क्षेत्राधिकारी नगर, एआरएम रोडवेज, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jaunpur News : लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने की बैठक
byJaunpur Live
-
