Jaunpur News : लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू का समर किड्स कैम्प 11 से

शाहगंज, जौनपुर। लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4 दिवसीय समर किड्स कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप 11 से 14 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।

क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने बताया कि कैंप में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में ड्राइंग एवं पेंटिंग, आउटडोर एक्टिविटीज, नेचर फील्ड ट्रिप, क्ले आर्ट, मूवी टाइम, म्यूजिक एवं डांस तथा सोशल एक्टिविटीज जैसी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन निहारिका ब्यूटी सैलून पूर्वी कौड़िया में होगा। कैम्प से सम्बन्धित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिये सम्पर्क किया जा सकता है। लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने क्षेत्र के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील किया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534