Jaunpur News : सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में आयीं 11 शिकायतों

मौके पर एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस दिवस में राजस्व संबंधी कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी प्राप्त शिकायतों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को संबंधित स्थलों पर जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राजस्व विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534