Jaunpur News : जौनपुर सदर में 3.29 करोड़ के दो सड़क परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

जौनपुर विकास का मॉडल बनेगा: गिरीश चन्द्र

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास के अन्तर्गत भंडारी शीतला चौकियां मार्ग से लखनपुर होते हुए रेलवे क्रासिंग तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 3.17 करोड़ तथा मियांपुर में रणजीत सिंह के मकान से टोले मौर्या होते हुए रामलखन बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 12.36 लाख की लागत से किया जाएगा। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत 3.29 करोड़ है।

इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जौनपुर को विकास के नए आयाम दिए हैं। आज जिस सड़क का शिलान्यास हुआ है, वह केवल ईंट-गिट्टी नहीं है, ये किसान की मंडी तक पहुंच, छात्र की स्कूल-कॉलेज तक पहुंच और बीमार की अस्पताल तक पहुंच का रास्ता है।

इसी क्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत 9 वर्षों में राज्यमंत्री जी के प्रयासों से जौनपुर सदर विधानसभा में लगभग 10,000 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। आज ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां विकास का कोई न कोई कार्य न हुआ हो।

इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, नन्दलाल यादव, सुभाष सिंह, डॉ. पी.के. संतोषी, आशीष गुप्ता, विकास शर्मा, डा. कमलेश निषाद, सिप्पिन सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, धर्मपाल कनौजिया, अरविन्द सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष मौर्य, सुरेंद्र मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी राज्यमंत्री जी के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534