मछलीशहर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर एवं सुजानगंज की तरफ से सोमवार को तहसील परिसर में "वन डे गवर्नेंस" एक दिन अनेक समाधान आपके द्वार सरकार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का संचालन डॉ. बी.एल. यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर में आये लोगों के रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी आदि पहुंचकर निःशुल्क जांच कराए और निः शुल्क दवा का लाभ उठाया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय एवं तहसीलदार हुसैन अहमद ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर डॉ. जाह्नवी दुबे, डॉ. अमित सोनी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. निदा अंजुम, डॉ. जे.एल. यादव, डॉ. मधुलिका सुमन, पंकज यादव, अमन जायसवाल, शिवम उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
