Jaunpur News : 5वीं मोहर्रम पर अलम एवं तुरबत का निकला जुलूस

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करंजाकला ब्लाक के पास स्थित मान्यवर कांशीराम कॉलोनी में 5वीं मोहर्रम पर लगातार 16वें वर्ष से अलम और तुरबत के जुलूस को निकालने की परंपरा को कायम रखते हुए जुलूस निकाला। जुलूस के हमराह मोमिनों ने नौहा मातम किया। अलम एवं तुरबत से मिलना भी कराया गया जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

बताया जाता है कि यह जुलूस स्व. हसीन हैदर मुन्ने मियां द्वारा कायम किया गया है जो आज हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5वीं मोहर्रम पर काशीराम कॉलोनी में स्थित उनके आवास नंबर 33 और ब्लॉक संख्या 388 से अलम और तुरबत के इस जुलूस को निकला गया। जुलूस निकालने के पहले सोज़ख्वानी जमन अब्बास और उनके हमनवा ने की जबकि मजलिस को खिताब मोनिस हसन ने किया। जुलूस के हमराह शहर के हैदरपुर मोहल्ला की अंजुमन हैदरिया के साहिबे ब्याज हसन जिया और नौशाद अली मिर्जा ने नौहा और मातम किया। पूरी कॉलोनी में गश्त के दौरान श्रद्धालुओं को नज़रे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की सबील की व्यवस्था की गई थी जिसको शर्बत के रूप में पिलाया गया।

जुलूस गश्त के पुनः जब स्व. हसीन हैदर के आवास पर पहुंचा तो आकिल अब्बास द्वारा की गई तकरीर के बाद हज़रत अब्बास अलै. के अलमे मुबारक से तुर्बत जनाबे सकीना सलवातुल्लाह अलैहा से मिलना कराया गया। इसको देखकर उपस्थित श्रद्धालुगण जियारत करने के साथ ही दहाड़ मारकर रोने लगे। इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया के सेक्रेटरी वसीम हैदर, दस्त सेक्रेटरी जावेद अब्बास, नसीम हैदर, वसीम हैदर, हसन अब्बास, कुमैल अब्बास, रिजवान हसन, कासिम अब्बास, अबूजर हाशमी, शेर मोहम्मद, मोहम्मद अरमान आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534